इंदौर
सेवा पखवाडे के अंतर्गत आज बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर श्री अटल बिहारी बाजपेई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में एक पेड़ मॉ के नाम से वृहद स्तर पर इण्डो शाइन ग्रुप के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में जिले की विभिन्न दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के बडी संख्या में दिव्यांगजनों को स्कूल एवं कॉलेजों की बसों के द्वारा लाया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, श्री गोलू शुक्ला विधायक, श्री टीनू जैन, सुश्री प्रिया पटेल वर्मा संयुक्त कलेक्टर,ब्लाइण्ड भारतीय क्रिकेट टीम के श्री सोनू गोलकर, श्री मीररंजन नेगी हॉकी खिलाडी, श्री वीरेन्द्र जैन आयकर अधिकारी,आर्ट एण्ड कॉमर्स कॉलेज की प्राचार्य, डिप्टी रेंजर के साथ-साथ इण्डो शाइन ग्रुप के संस्थापक श्री मलय दीक्षित, सुश्री शिवानी गर्ग सहित टीम के अन्य सदस्यों द्वारा उपस्थित रहकर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। दिव्यांग बच्चों को ग्रुप द्वारा स्वल्पाहार भी दिया गया। दिव्यांग बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गई।
