सावन में खंडवा रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन ने खंडवा रोड पर सावन के महीने में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इंदौर से खंडवा व ओंकारेश्वर की ओर व ओंकारेश्वर से इंदौर आने-जाने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत खंडवा रोड पर भारी माल वाहनों के आवाजाही पर निर्धारित अवधि में प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। उक्त वाहन एबी रोड होते हुए सनावद की ओर जा सकेंगे। यह प्रतिबंध केवल भारी मालवाहक वाहनों पर लागू होगा। यात्री बस, कार, जीप, दोपहिया वाहन, दूध वाहन, एलपीजी सप्लाय वाहन को छूट रहेगी।

Exit mobile version