सवा लाख की ब्राउन शुगर जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी पुलिस ने सवा लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। इस तस्कर के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। टीआई राहुल सिंह राजपूत के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार सुबह एक बाइक सवार को रोका। उसके पास से पुलिस को 12.17 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 1.20 लाख रुपए है। आरोपी ने अपना नाम बब्बी उर्फ नीतेश पिता सुभाष थोरात निवासी प्रजापत नगर है। इसके खिलाफ छेड़छाड़, जहरीली शराब और नशा बेचने के केस दर्ज हैं। उससे पूछताछ जारी है।

Exit mobile version