
चोरी की बाइक खरीदने वाला भी गिरफ्तार, घर बोलते थे कि चौकीदारी करने जा रहे
शहर से बुलेट व अन्य मॉडल की बाइक चुराने वाली गैंग के दो बदमाशों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 10 गाड़ियां जब्त हुई हैं, इनमें 3 बुलेट हैं। आरोपी ठेकेदारी की आड़ में अपने नाबालिग साथी से बुलेट व नई बाइक चुराता है। इधर, दोनों अपने घर पर चौकीदारी की नौकरी करने जाने का बोलकर रात में चोरियां करते थे। खजराना टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि कृष्णा (19) पिता नानूराम सोलंकी निवासी देवगुराड़िया और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। कृष्णा बाइक चोर है, ये बिल्डिंग्स में ठेकेदारी का काम करता है, इसे गाड़ियों का शौक है। ये महालक्ष्मी नगर और गीता भवन के कमर्शियल अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी नई गाड़ियों पर नजर रखते थे। फिर साथ में चोरी करने निकल जाते थे। इनके साथ एक बदमाश विवेक (24) पिता विनोद डोडियार धार जिले का रहने वाला है। इन्होंने इसे चोरी की बाइक बेची थी। विनोद को भी सह आरोपी बनाया है।
फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है
पुलिस ने कृष्णा व उसके साथी को जब गिरफ्तार किया तो पता चला वह एक फूड डिलीवरी कंपनी में सेल्समैन है। इस काम की आड़ में वह वहां की पार्किंग में खड़ी नई गाड़ियों की जानकारी कृष्णा को देता था। फिर रात में दोनों एक साथ बाइक पर निकलते थे और गाड़ी चुराकर ले आते थे
