सट्टा कारोबारी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले और डिब्बा कारोबारी दो भाइयों के खिलाफ शुक्रवार रात जालसाजी का केस दर्ज किया है। एक माह पहले ईडी ने देशभर में कई स्थानों पर छापे मारे थे। उसी समय एक छापा लसूड़िया की सिंगापुर टाउनशिप में तरुण श्रीवास्तव और वरुण श्रीवास्तव के घर पर मारा था। ईडी ने यहां से कई दस्तावेज जब्त किए थे। यहां जांच के दौरान घर में देसी पिस्टल मिली थी। लसूड़िया पुलिस ने पिस्टल जब्त कर तरुण के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों भाई उसी समय से फरार हैं। ईडी ने कुछ दस्तावेज पुलिस को दिए थे। उनकी जांच बाद दोनों भाइयों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है

Exit mobile version