तिलक नगर में नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, 50 लाख मांगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तिलक नगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि शादी में 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले 50 लाख रुपए दहेज में मांग रहे हैं।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर पति रितुम, विदुला मित्तल, ससुर महेश, ननद चाशु मितल और नंदोई संचित आर्य सभी निवासी अहमदाबाद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि फरवरी 2024 में उसकी शादी हुई थी। पिता ने आभूषण में तीन सोने के हार के सेट, सोने के तीन सिक्के, तीन सोने के टॉप्स के सेट, एक डायमंड का ब्रेसलेट, डायमंड की ईयर रिंग दी। पति को सोने का सिक्का, घड़ी सोने की चेन, अंगूठी और 12 लाख 90 हजार रुपए नकद दिए थे। इस तरह मेरे पिता ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए।
शादी के पहले तय हुआ था कि मुझे स्पाउस वीजा और विजिटर वीजा बनाकर रितुम के पास ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। शादी के बाद ससुराल पहुंची तो सास, ननद ने कहा तुम्हारे मायके के लोगों ने किस तरह से सोना चढ़ाया है। उन्हें लेन-देन करते नहीं आता क्या। इसके बाद पति के वीजा के 8 लाख रुपए भी हमसे मांगे। इसके बाद भी मुझे लगातार प्रताड़ित करते रहे। अब 50 लाख की मांग रखी है।

Exit mobile version