श्री रघुवंशी समाज पारमार्थिक सार्वजनिक ट्रस्ट का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रघुवंशी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 6 जुलाई को

एमपी व सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाने वाली प्रतिभाएं होगी सम्मानित

100 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

- Advertisement -

इन्दौर 1 जुलाई। श्री रघुवंशी समाज पारमार्थिक सार्वजनिक ट्रस्ट इन्दौर द्वारा समाज के प्रतिभावना छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे से मरीमाता रघुवंशी कालोनी स्थित रघुवंशी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों के साथ ही समाज बंधु, अभिभावक व बड़ी संख्या में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौजूद रहेंगे।

श्री रघुवंशी समाज पारमार्थिक सार्वजनिक इन्दौर व प्रतिभा सम्मान समारोह समिति आयोजक अध्यक्ष शंभूसिंह रघुवंशी एवं मीडिया समन्वयक अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 से अधिक विद्यार्थी अपना पंजीयन करा चुके हैं। समारोह में 8 वी से 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का भी सम्मान किया जाएगा। इसी के साथ शिक्षा, चिकित्सा, खेल व कला के क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को भी उनकी उपलब्धि पर मुख्य अतिथि अलंकृत करेंगे। रविवार को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का आमंत्रण घर-घर पहुंचाने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी आमंत्रण पदाधिकारियों द्वारा भेजे जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्रसिंह रघुवंशी (पूर्व विधायक), डॉ. उमाशंकर रघुवंशी (पूर्व विधानसभा सचिव), प्रहलादसिंह रघुवंशी (प्रदेश अध्यक्ष) एवं हेमंतसिंह रघुवंशी (जिला जज, इन्दौर हाईकोर्ट) सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। समारोह में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियां भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने समारोह में शिरकत करेंगी।

Exit mobile version