कांवड़ यात्रा से पहले वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की बड़ी मांग प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दुकानों और कर्मचारियों की जांच की बात कही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर, 11 जुलाई से प्रारंभ हो रही सावन मास की कांवड़ यात्रा से पहले वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने प्रशासन से अपील की है कि कावड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली सभी दुकानों की जांच की जाए और वहां कार्यरत कर्मचारियों का भी सत्यापन किया जाए।
संजय अग्रवाल ने कहा कि हर साल लाखों कांवड़िए उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रास्ते में वे जलपान, विश्राम और भोजन करते हैं। कई बार उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि दुकान किसकी है और वहां क्या परोसा जा रहा है। यदि किसी स्थान पर नॉनवेज या हड्डी युक्त सामग्री परोसी गई, तो यह श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन से अनुरोध है कि 8 जुलाई से पहले दुकानों व कर्मचारियों की विधिवत जांच की जाए, जिससे कोई भ्रम या विवाद न उत्पन्न हो। यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो 8 जुलाई से वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन स्वयं फेडरेशन स्तर पर दुकानों और कर्मचारियों की जांच शुरू करेगा।

विशेष व्यवस्था खंडवा रोड पर
संजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि 11 जुलाई से निकलने वाली कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए खंडवा रोड पर जलपान, विश्राम, चिकित्सा और सुंदरकांड की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। साथ ही यात्रियों की मदद के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं –
📞 99260 33766
📞 96850 59077

दुकानों पर मालिक का नाम जरूरी
वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के समर्थन में कई धार्मिक संगठनों और संतों ने भी मांग की है कि सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर दुकान मालिक का नाम स्पष्ट रूप से नेम प्लेट पर लिखा जाए ताकि श्रद्धालुओं को भ्रम न रहे और उनकी आस्था सुरक्षित रहे।
सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। ऐसे में संजय अग्रवाल द्वारा उठाई गई मांग न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता और पारदर्शिता के लिए भी आवश्यक मानी जा रही है।

- Advertisement -

Exit mobile version