इंदौर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में लगातार मार्गदर्शन शिविरों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा ऐसे ही एक शिविर का आयोजन बड़ा गणपति शासकीय हाई सेकेण्डरी स्कूल में किया गया। जिला रोजगार कार्यालय विभाग के उप संचालक श्री पी.एस. मंडलोई ने बताया कि जिला रोजगार विभाग के द्वारा काउंसलिंग और मार्गदर्शन व काउंसलर तथा विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा गत दिवसों में जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में शिविर आयोजित किए गए। विगत दिनों शासकीय शारदा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़ा गणपति इंदौर और 23 सितम्बर को हायर सेकेण्डरी मल्हार आश्रम एवं 24 सितम्बर को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अहिल्या आश्रम इंदौर के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में सहयोग के लिए करियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर विषय चुनने में मदद मिले। इस संबंध में टीम के काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. धीरज हासिजा, सुश्री प्रियंका तिवारी एवं डॉ. राकेश उपाध्याय, श्री जितेन्द्र पांचाल, श्री विजेंद्र सोगानी, श्री महेश गौड़ ने करियर काउंसिलिंग एवं भविष्य की करियर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इन सभी ने मार्गदर्शन/वार्ता के माध्यम से शासन की स्वरोजगार और करियर योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
