यातायात और परिवहन विभाग की बसों पर संयुक्त कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मूसाखेड़ी रिंगरोड पर बेतरतीब खड़ी 7 बसों को जब्त कर वसूला 1 लाख 30 हजार जुर्माना

इंदौर,
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर और ट्रेफिक पुलिस इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। बसों में ओवरलोडिंग ,अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में गुरूवार को पीपल्याहाना एवं मूसाखेड़ी के पास रिंग रोड पर बसों के द्वारा आम रास्ता रोककर सवारी बैठाई जा रही थी,सामान भरा जा रहा था और यातायात बाधित किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान सात बसों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही कर 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही में यातायात विभाग से एड.डीसीपी श्री नरेश अन्नोटिया के साथ इंदौर आरटीओ श्री प्रदीप शर्मा, एसीपी श्री हिन्दू सिंह मुबेल, एआरटीओ अर्चना मिश्रा, एआरटीओ राजेश गुप्ता,सूबेदार राजू सावले, ट्रेफिक और आरटीओ का अमला उपस्थित रहा।
साथ ही ट्रेवल्स, बस संचालकों से अपील की गई कि वह अपनी बसों को निर्धारित स्थान से ही चलाएं, अन्यथा बसें जब्त की जाएगी। बेतरतीब,निर्धारित स्थानों से भिन्न स्थानों से संचालित बसों की जब्ती की यह कार्यवाही लगातार जारी है।

Exit mobile version