शिलांग में हनीमून मनाने गए कपल का अब तक नहीं चला पता, ढूंढने गए उनके भाईयों को मिली धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून मनाने गए थे, लेकिन 23 मई के बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब उनके भाई शिलांग में उनकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की लापरवाही और धमकियों के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है।बारिश की वजह से पुलिस को सर्चिंग में आ रही है परेशानी।

मेघालय के मंत्री ने कहा– दो लोगों के कारण हो रही बदनामी।सोनम और राजा के भाई ने कहा- लोग उन्हें धमका रहे हैं।इंदौर। साकार नगर (कैट रोड) निवासी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का नौवें दिन भी सुराग नहीं मिला। शिलांग पुलिस बारिश के कारण रुक-रुककर सर्चिंग कर रही है। सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन भी ढूंढने में लगे हुए हैं। गाइड, होटलवाले उन्हें धमका रहे हैं।

30 वर्षीय राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गया था। 23 मई को उनकी मां से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए। विपिन के मुताबिक पुलिस ढूंढने में लापरवाही कर रही है। उनके पास ड्रोन की व्यवस्था भी नहीं है। शुक्रवार को तो मूसलधार बारिश के कारण सर्चिंग नहीं हुई।

Exit mobile version