वनकर्मी और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में कनाड़िया पुलिस ने वनकर्मी मानसिंह खराड़ी और उसकी पत्नी मनीषा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दंपती पर मकान का सौदा कर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

टीआई सहर्ष यादव के मुताबिक अलका पाटिल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। उसने पुलिस को बताया कि मानसिंह से उसके मकान का सौदा 55 लाख में किया था। अनुबंध करवा कर 32 लाख रुपये एडवांस दिए थे। बाद में रजिस्ट्री नहीं की गई।

Exit mobile version