शादी का कहकर युवती दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध:कंपनी मालिक के बेटे ने होटल-ऑफिस में किया गलत काम; आरोपी पकड़ाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में कंपनी मालिक के बेटे ने युवती से शादी का बोलकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उस पर आरोप लगाया कि जब आरोपी से शादी करने का पूछा तो उसने एन्जॉय करने की बात कहकर सबकुछ भुलाने की बात कही। मामला में शनिवार को छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी प्रियांशु बडोद पर रेप केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता (25) 2022 से आरोपी के पिता की कंपनी में जॉब करती थी। अक्सर ऑफिस आने वाले मालिक के बेटे प्रियांशु से उसकी पहचान हो गई, उन दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी।
एक दिन प्रियांशु ने युवती को पसंद करने की बात कही। इसके बाद दोनों घूमने फिरने जाने लगे।
शादी का कहकर बनाए संबंध
प्रियांशु ने युवती से शादी करने की बात कहकर उसकी कुंडली मांगी और चुपचाप पंडित को दिखाई। साल जनवरी 2023 में आरोपी प्रियांशु पीड़िता के घर आया, वहां से उसे एअरपोर्ट इलाके की होटल एंजेल में लेकर गया। यहां पर उसकी सबंध बनाने की बात पर पीड़िता ने मना किया तो वह बोला- चिंता मत करो, वादा किया है तो शादी करेंगे। इसके बाद आरोपी ने सबंध बनाए।
उस दिन के बाद आरोपी प्रयांशु ने कई कई बार होटल और अन्य जगह उससे संबंध बनाए। 26 दिसंबर को प्रियांशु आफिस पर आया। यहां भी गलत काम किया।
फिर बोला- एन्जॉय करने सब किया
15 जनवरी 2025 को युवती ने प्रियांशु से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। दोनों के बीच में कहासुनी में युवती ने पूछा शादी नहीं करना थी तो संबंध क्यों बनाए। तब उसने कहा कि वह एन्जॉय कर रहा था और उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने आफिस जाना बंद कर दिया। परिवार नू पूछा तो पूरी घटना बताई। जिसके बाद आरोपी प्रियांशु के खिलाफ रेप केस दर्ज कर उसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

Exit mobile version