शहडोल में अनूठा ठगी का मामला आया सामने जेल में बंद बंदी के परिजनों से बंदी को मारपीट से बचाने के नाम पर की ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने जेल में बंद युवक की आवाज और मारपीट की नकली आवाजों का इस्तेमाल कर उसके स्वजनों को डराया और 20 हजार रुपये ठग लिए। इस वारदात का तरीका इतना चालाक था कि परिवार वाले सच्चाई समझने से पहले ही ठगों के जाल में फंस गए।

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों को चौंका दिया है। यहां ठगों ने जेल में बंद एक युवक के स्वजनों को यह विश्वास दिलाया कि उनका बेटा जेल में पिटाई झेल रहा है और अगर तुरंत पैसे नहीं दिए तो उसकी हालत और खराब कर दी जाएगी। इस डर से परिजनों ने 20 हजार रुपये ठगों के खाते में भेज दिए।

ऐसे रची गई साजिश
मामला कटकाड़ीह भमरहा गांव का है, जहां के निवासी रामबोध साहू को पुलिस ने 3 अगस्त को बाड़ी में गांजा के पौधे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। रामबोध की गिरफ्तारी की खबर ऑनलाइन एफआईआर के जरिए सामने आते ही ठगों ने उसे अपना शिकार बनाने की योजना बनाई।

- Advertisement -
Exit mobile version