सराफा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो युवकों पर घर की छत से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने युवकों को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया और जैसे ही वे पहुंचे, उन पर छत से पत्थरों की बारिश कर दी गई।
हमले में घायल पीड़ित भूपेश दवे समेत दोनों युवक इस समय थाने पर मौजूद हैं और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
हमले की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
