
विजय नगर क्षेत्र में एक दुकान संचालक को चाकू मारने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला गया। आरोपियों ने दुकानदार से शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक आरोपियों के नाम सोनू बैरागी (34) गिरनार परिसर बडा बांगड़दा, अजय गायकवाड़ (28) और राहुल (25) निवासी फिरोज गांधी नगर हैं। फरियादी बलराम सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 जनवरी की रात सोनू ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। मैंने मना किया तो उसने फोन कर दो बदमाशों को बुला
