वृद्धा से दो तोला चेन लूटने वाले तीन गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

राजेंद्रनगर पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। आरोपितों ने वृद्धा से दो तोला वजनी सोने की चेन लूटी थी। पुलिस के अनुसार स्कीम-108 में कंचन पाटीदार के साथ घटना हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित प्रेम शिंदे निवासी मार्तंड नगर,आकाश परिहार निवासी मार्तँड नगर और रियान रशीद शाह निवासी नायता मुंडला को पकड़ लिया।

Exit mobile version