इंदौर में घरेलू नौकर ने चुराया हीरा लगा 5 लाख रुपए का ब्रेस, नौकर सहित-सुनार गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भंवरकुआं टीआई के मुताबिक माणिकबाग रोड़ निवासी आरती सांघी के घर में चोरी हुई थी। आरती की गीता भवन पर गिफ्ट की दुकान है। ब्रेसलेट सास ने उपहार में दिया था। नहाने जाने के दौरान घर से चोरी हो गया था। गुरुवार को आरती ने थाना में रिपोर्ट लिखवाई। क्राइम ब्रांच को भी मामला सौंपा गया। टीम ने सबसे पहले गणपत पुत्र जोगड़ा कामता निवासी भाणारावत नागपुर(महाराष्ट्र) को पकड़ा।
इंदौर। घरेलू नौकर ने महिला कारोबारी के घर से हीरा लगा पांच लाख रुपये का ब्रेस चुरा लिया। पुलिस ने शक के आधार पर नौकर को पकड़ा तो दलाल और सुनार का नाम बताया। तीनों को आरोपितों को गिरफ्तार कर ब्रेसलेट बरामद कर लिया है।
भंवरकुआं टीआई के मुताबिक माणिकबाग रोड़ निवासी आरती सांघी के घर में चोरी हुई थी। आरती की गीता भवन पर गिफ्ट की दुकान है। ब्रेसलेट सास ने उपहार में दिया था। नहाने जाने के दौरान घर से चोरी हो गया था।
गुरुवार को आरती ने थाना में रिपोर्ट लिखवाई। क्राइम ब्रांच को भी मामला सौंपा गया। टीम ने सबसे पहले गणपत पुत्र जोगड़ा कामता निवासी भाणारावत नागपुर(महाराष्ट्र) को पकड़ा।
उसने बताया राहुल पुत्र राजेश वाघले निवासी सेठीनगर की मदद से धानगली(सराफा) के सुनार दिलीप इंदरलाल रघुवंशी को बेचा है। पुलिस ने तीनों को पकड़ा औ्र हीरा लगा सोने का ब्रेसलेट जब्त कर लिया।

Exit mobile version