वृत महू आबकारी इन्दौर की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लगभग 1 लाख 6 हजार रुपए मूल्य की मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त


कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा ग्राम गाजिन्दा में आयोजित रात्रि चौपाल में दिए गए आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत महू अ के श्री गणपत सिंह धुध, श्री पवन टीकेकर के नेतृत्व में शुक्रवार को आबकारी उप निरीक्षक कृतिका द्विवेदी की टीम ने वृत्त क्षेत्र ग्राम गाजिन्दा सैंडल मेडल बाई ग्राम में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गये। जिसमें 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा 1100 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया, जिसका कुल बाज़ार मूल्य लगभग 1 लाख 6 हजार रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक जयेश वास्केल, आरक्षक हुकुम सिंह पवार, कमलेश निहोरे, हेमा और विवेक का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version