विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग का सुनहरा अवसर।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय (DNC/NC/SNC) के छात्रों के लिए सीड योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग सुविधा शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से NEET, JEE, CLAT, NDA, TOEFL, SAT जैसी प्रमुख परीक्षाओं की कोचिंग में मदद की जायेगी।
सहायक संचालक विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू कल्याण श्री अनिल सोनी ने बताया कि पात्र छात्रों को कोचिंग शुल्क के रूप में अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू (DNC, NC या SNC) समुदाय से संबंधित हैं, कक्षा 12 पास कर चुके हैं या अध्ययनरत हैं, परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक न हो तथा किसी अन्य योजना से लाभ न ले रहे हों। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2025 है। ऑनलाइन आवेदन लिंक: buddy4study.com/application/FCDNT2/instruction पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए ईमेल आईडी mosje@buddy4study.com अथवा मोबाइल नम्बर 080-474-95118 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।

Exit mobile version