आवेदन 16 जुलाई तक आमंत्रित किये गये।
इंदौर के खण्डवा रोड़ के मोरोद स्थित शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों के माध्यम से शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति की जायेगी। इसके लिए 16 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में कम्प्यूटर और ग्रंथपाल संबंधी अतिथि शिक्षक वर्ग-एक तथा हिंदी, अंग्रेजी और संगीत विषयों के अतिथि शिक्षक वर्ग-दो की भर्ती होगी। चयनित शिक्षकों को कक्षा छटवीं से 12वीं तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पढ़ाना होगा। यह स्कूल सीबीएससी बोर्ड अंतर्गत संचालित है। विस्तृत जानकारी संबंधित विद्यालय में पहुँचकर प्राप्त की जा सकती है।
