
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पर जेल में हमला हुआ है। जेल उप अधीक्षक आलोक वाजपेयी के मुताबिक, पलासिया में पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए पर एक कैब ड्राइवर शैलेष पिता रमेश ने सामान रखने की बात पर हमला कर दिया था। जिला जेल में रविवार सुबह शैलेष पर बंदी हेमंत उर्फ भोला पिता विष्णु ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हेमंत ने यह हमला एक अन्य बंदी राजा के कहने पर किया था। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने शैलेष को बचा लिया।
