लेन-देन के विवाद में बदमाश ने महिला पर सरिए से किया हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राऊ क्षेत्र में लेन-देन के विवाद में आरोपी ने महिला दुकानदार पर सरिए से हमला कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पति बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक फरियादी निर्मला बाई पति संतोष भूरिया निवासी नेहरू नगर की शिकायत पर आरोपी कमल उर्फ कच्ची के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने बताया कि मेरी दुकान पर पूर्व की उधारी के रुपए नहीं देने और उधार सामान मांगने की बात को लेकर आरोपी ने गालियां दी। मैंने गालियां देने से मना किया तो उसने सरिए से मुझ पर हमला कर दिया। मेरा पति बचाव करने आए तो उन पर भी हमला कर दिया।

Exit mobile version