पिता से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करवाकर युवक ने जहर खरीदा और आत्महत्या कर ली। युवक कई दिनों से तनाव में था। पुलिस के मुताबिक नीलेश पुत्र राजकुमार निवासी गोविंद नगर का बेहोशी की हालत में एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुविधि नगर के पास मिला था। स्वजन ने बताया कि सोमवार रात अज्ञात नंबर से फोन पर हमें नीलेश की सूचना मिली कि वह बेहोश पड़ा है।
हम उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन महीने पहले ही उसकी पत्नी को डिलीवरी हुई थी। इसके चलते वह मायके में थी। नीलेश की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि घर से तीन किलोमीटर दूर वह इस अवस्था में मिला था।
