
इंदौर के लसूड़िया में घूरने की बात पर कहासुनी हो गई। पुलिस ने देर रात पांच युवकों पर चाकूबाजी और प्राणघातक हमले के मामले में केस दर्ज किया है। हमले में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि दीपक कुशवाह पेशे से मैकेनिक हैं। खुद का गैरेज संचालित करते है। उनके नजदीक ही श्याम गैरेज पर काम करने वाले युवक से उनका घूरने की बात पर विवाद हो गया। रात में दीपक जब घर था तो आरोपी ऑटो रिक्शा में भरकर आए। इसके बाद दीपक से घर के बाहर विवाद किया। एक आरोपी ने चाकू निकालकर दीपक के पेट और पीठ में मार दिया।
इसी दौरान बचाव करने आए उसके भाई को भी आरोपियों ने चाकू मारे। आरोपी इसके बाद पूरी गली में हंगामा करते रहे। शोर की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान दोनों बदमाश मौके से भाग गए। दोनों घायलों को अपोलो अस्पताल लेकर आया गया। यहां दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों की शिनाख्त की है। उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस को इस मामले में देवेन्द्र यादव,बसंत यादव के नाम सामने आए है। देवेन्द पूर्व से गेरेज संचालक से रंजिश रखे हुए था। इसी को लेकर हमला करने की बात सामने आ रही है।
