मूक बधिर छात्रावास में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर का हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में 100 दिवसीय सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान इसी माह से प्रारंभ हुआ है। जिसमें लक्षित समूह शून्य से 40 वर्ष तक के अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की जाना है । जिसके अंतर्गत डॉ दीपमाला रावत विषय विशेषज्ञ जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन द्वारा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर एवं आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग छात्रावास के सहयोग से अनुसूचित जनजाति के 85 मूक बधिर छात्र/ छात्राओं की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। डॉ. रावत ने बताया कि सिकल सेल रोगी को असहनीय दर्द होता है ऐसे में जरूरी हैं कि मूक बधिर दिव्यांग जन की स्क्रीनिंग तत्काल की जाना चाहिए ताकि उनकी पीड़ा को बिना कहे, सुने भी समझा जा सके। वहीं राज्यपाल जी के निर्देशानुसार सिकल सेल रोगी को दिव्यांगता और नियमानुसार बहु दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिए जाना है ऐसे में यदि इन दिव्यागजन में से कोई रोगी निकलता है तो उसे बहु दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जा कर उसके लाभ दिलाने में सहयोगी होगा। । शिविर में राजभवन भोपाल से डॉ दीपमाला रावत, आनंद सर्विस सोसायटी के संस्थापक श्री ज्ञानेन्द्र पुरोहित , डायरेक्टर सुश्री मोनिका पुरोहित, डॉ. दीपिका, डॉ. गोविंद पटेल आदि शामिल रहे ।

Exit mobile version