गांधी नगर के अरिहंत नगर में रहने वाले कल्पेश(40) पुत्र अशोक उपाध्याय ने भी अपने घर में फांसी लगा ली। रात में पत्नी रोशनी से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी को आत्महत्या करने की बात पर डराने के लिए कमरे में गया और कमरा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी रोशनी ने उसे आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से झांकी तो पति फंदे पर लटका था। कल्पेश डिलेवरी बॉय का काम करता है। उसकी एक दो साल की बेटी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
