मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी लाड़ली बहनों को दिया रक्षाबंधन का शगुन।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में आएं 1500 रुपये।
इंदौर जिले की 4 लाख 41 हजार से अधिक लाड़ली बहना लाभान्वित।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार लाड़ली बहनों के खातों में 1859 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इस बार लाड़ली बहनों को नियमित किश्त 1250 रुपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रूपये भी अतिरिक्त रूप से मिले। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना को रक्षाबंधन के पूर्व 1500 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
इंदौर जिले की 4 लाख 41 हजार से अधिक लाड़ली बहना लाभान्वित हुई। इन बहनों के खातों में कुल 66 करोड़ 15 लाख रूपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।
लाड़ली बहना योजना
वर्ष 2023 से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार और पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। योजना की पात्र महिलाएं (21 से 59 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्याक्ता महिलाएं) को प्रतिमाह 1250 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में प्रदेश में वित्त वर्ष 2025-26 में जुलाई 2025 तक 6198.88 करोड़ की राशि का व्यय किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों और विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक सहायता योजना अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं को गैस रिफिल की राशि भी प्रदाय की। योजना के तहत् मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 28 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेण्डर रिफिलिंग के लिये 43.90 करोड़ रूपये की सहायता राशि का सिंगल क्लिक से भी अंतरण किया।

Exit mobile version