महू में जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार:मारपीट के कई मामलों में आरोपी शहर में घूम रहा था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महू कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को जिलाबदर किए गए एक आरोपी को शहर में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय उर्फ कात्या को बीते गुरुवार को शहरी क्षेत्र में देखा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को पहले ही जिलाबदर की कार्रवाई के तहत जिले की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए गए थे। थाना प्रभारी राहुल शर्मा के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने शुक्रवार को उसे जेल भेजने का आदेश दिया। संजय कात्या के खिलाफ महू में मारपीट के कई अपराध पहले से दर्ज हैं।

Exit mobile version