क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में MD drugs के साथ 02 आरोपी गिरफ़्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ आरोपियों के कब्जे से 51.34 ग्राम MD Drugs, Baleno कार (कुल मशरूका कीमत करीब 15 लाख रू) जप्त।

✓आरोपियों का सस्ते दामों पर मादक पदार्थ अन्य राज्य से प्राप्त करते हुए इंदौर शहर में युवाओं को अधिक दामों में बेचने करने का था इरादा।

✓आरोपी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के अलावा सेवन करने के भी है आदि।

✓ आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जाएगी पूछताछ।

- Advertisement -

✓आरोपियों के विरूद्ध NDPS ACT के तहत् क्राईम ब्रांच इंदौर में अपराध पंजीबद्ध।

 इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।

   इसी कड़ी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी इंदौर शहर में अलग–अलग स्थानो पर करते टिगरिया बादशाह रोड स्थित मेट्रो ढाबे के पास पहुंचे जहां संदिग्ध Baleno कार दिखी, जिसमें बैठे संदिग्ध पुलिस वाहन को देखकर घबराकर कार वापस पलटने का प्रयास करते, पुलिस द्वारा आरोपीयो को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपियों का नाम,पता पूछने पर अपना नाम (1). जफर पठान उम्र 39 वर्ष निवासी नूरानी नगर इंदौर
{आरोपी 8वी तक पढ़ा लिखा , पुताई की ठेकेदारी का कार्य करता है और आदतन आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अवैध वसूली, जहरीली शराब तस्करी, जान से मारने की धमकी जैसे 05 अपराध पहले से पंजीबद्ध है }

(2). मोहम्मद इरफान उम्र 36 वर्ष निवासी निहालपुरा इंदौर
आरोपी 10 वी तक पढ़ा है और प्रॉपर्टी ब्रोकर है आरोपी पर पूर्व के 8 मारपीट , हत्या का प्रयास, अवैध वसूली आदि के मामले दर्ज है ।

सभी संदिग्ध की नियमानुसार तलाशी लेते उनके पास अवैध मादक पदार्थ MD Drugs लगभग कुल वजन 51.34 ग्राम होना पाया गया जिसके संबंध में प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि सस्ते दामों पर अपने खरीदकर, इंदौर में अधिक दामों पर बेचने करने के इरादे से लाना कबूला है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से लगभग 51.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drugs, Baleno कार जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version