• आरोपियों ने फरियादी की आँख में लाल मिर्च डालकर मारी थी 03 गोलियाँ ।
• प्रापर्टी व्यवसाय तथा रुपयों के लेन देन के विवाद को लेकर, पार्टनर साथी ने हीं अपने अन्य साथियों साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम ।
• आरोपियों की गिरफ्तारी पर पृथक-पृथक की गई थी 10 – 10 हजार रुपये की ईनाम की उद्घोषणा ।
• आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल व देशी कट्टा और एक्टिवा भी बरामद ।
इंदौर – पुलिस थाना लसूड़िया पर दिनाँक 24.09.2025 को फरियादी मनोज पिता रामचरण नागर 50 वर्ष नि.एम.आर.3 महालक्ष्मीनगर इन्दौर नें बॉम्बे हास्पिटल मे इलाज के दौरान रिपोर्ट किया कि मैं 477 MR 03 महालक्ष्मी नगर इंदौर में परिवार के साथ निवास करता हूँ तथा प्रापर्टी का काम करता हूँ। मेरा सांई श्रृद्धा कॉलोनी में आफिस हैं जहाँ से मैं प्रापर्टी के कार्य देखता हूँ। दिनांक 24/9/25 को शाम करीब 06.30 बजे मैं अपने आफिस को बंद करके अपनी फार्च्यूनर गाडी से महालक्ष्मीनगर मेला ग्राउण्ड से होकर अपने घर जा रहा था। तभी अपोलो डीबी तरफ वाले रास्ते से राँग साईड से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आयी और मेरी गाडी में सामने से टक्कर मार दी मैं गाडी रोक कर नीचे उत्तरा तो कार वाले ने अपनी कार का काँच चढ़ा लिया मैने उसकी कार के कॉच पर मुक्का मारा तभी कार में दूसरी तरफ से एक लड़के ने आकर मेरी आँखों में मिर्ची डाल दी जिससे मैं अपनी आँख मलने लगा इतने में एक शार्ट हाइट का लड़का हेलमेट पहने हुए आया और जान से मारने की नियत से उसने मुझे दो गोली मारी जो मेरे सीधे हाथ में मारी लगी फिर एक गोली मारी जो बाएँ हाथ में लगी मैं दौडकर सनसिटी कॉलोनी के गेट में घुसा तो उस लड़के ने सनसिटी के गेट के पास एक गोली मेरे पेट में मारी और वहाँ से भाग गया। वहाँ उपस्थित लोगों ने मुझे घायल अवस्था में बाम्बे हास्पिटल पहुँचाया। कार में सवार दो व्यक्ति तथा हेलमेट पहने व्यक्ति ने मेरे साथ घटना कारित की तथा हेलमेट पहने व्यक्ति ने मेरी जान लेने की नियत से मुझ पर तीन चार गोलियों चलायी है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 1182/2025 धारा 109(1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अति. पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री अमित सिंह द्वारा शीघ्र आरोपियों का पता लगा गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अति.पुलिस उपायुक्त जोन – 02 श्री अमरेंद्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री आदित्य पटले द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और आरोपियो को पकडने के लिये एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया ।
गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास स्थित सी.सी.टी.वी.फुटेज प्राप्त किये गये तथा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदिग्ध विनय उर्फ सोनू राठौर निवासी तपेश्वरी बाग कालोनी इन्दौर घटना स्थल पर घटना के समय उपस्थित था तथा संदेही के हाथ पर खून लगा हुआ था प्राप्त मुखबिर सूचना की वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुष्टी की गई तथा प्रकरण में एक अपचारी बालक उम्र 15 वर्ष नि.माँगलिया इन्दौर को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था ।
प्रकऱण के आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा पुणे महाराष्ट्रा, चित्रकूट, रायबरेली, बान्दा, माणिकपुर आदि स्थानों पर दबिश दी गई आरोपीगण काफी शातिर थे जो लगातार पुलिस से बच रहे थे ।
इसी अनुक्रम में कल दिनाँक 11.10.2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रकऱण का मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ बायपास रोड स्थित चौधरी ढाबे के पास मिलनें वाला है । सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुख्य आरोपी विनय राठौर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया तथा उसके अन्य साथी शुभम खेड़कर, युवराज उर्फ राज बच्चा तथा अरविन्द परमार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण की निशादेही पर आरोपी सोनू के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड तथा आरोपी शुभम खेड़कर से एक अवैध देशी पिस्टल व 2 जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये हैं ।
आरोपी विनय राठौर उर्फ सोनू ने पूछताछ पर बताया कि फरियादी मनोज नागर और वो साथ मिलकर विवादित प्रॉपर्टी खरीदने बेचने का व्यवसाय करते थे। उक्त विवादित प्रॉपर्टियों को लेकर दोनों में पिछले कुछ समय से मतभेद उत्पन्न हो रहा था। कुछ प्रॉपर्टी का सौदा आरोपी विनय उर्फ सोनू अकेला करना चाहता था उनमें भी मनोज नागर द्वारा व्यवधान पैदा किया जा रहा था जिससे आरोपी को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था इन्ही सब बातों को लेकर फरियादी तथा आरोपी में कई बार तीखी नोक झोंक व बहस हुई थी। इन सभी कारणों से आरोपी विनय उर्फ सोनू ने घटना के कुछ दिन पूर्व ही मन बना लिया था कि मनोज नागर को रास्ते से हटाकर ही आरोपी स्वतंत्र व्यापार कर सकता है इसके लिए आरोपी विनय उर्फ सोनू ने अपने साथी शुभम खेडकर ,युवराज उर्फ राज बच्चा तथा अरविंद परमार को एकत्रित कर घटना के दो दिन पूर्व अरविंद परमार के घर योजना बनाई तथा मनोज नागर की रेकी के लिए अरविंद परमार को तैयार किया , गोली चलाने के लिए स्वयं ने एक अवैध देसी कट्टा तथा शुभम खेडकर को एक अवैध देसी पिस्टल ,दो जिंदा राउंड दी तथा शुभम खेडकर के माध्यम से एक कार रेंट पर लेकर घटना को अंजाम देना तय किया तथा घटना दिनांक को फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम देते हुए युवराज उर्फ राज बच्चा ने फरियादी की कार के सामने अपनी कार अड़ाकर एक्सीडेंट के बहाने फरियादी को कार से नीचे उतारकर झूमा झटकी की , मौका पाकर आरोपियों के नाबालिग साथी ने फरियादी मनोज नागर की आँख में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया तथा आरोपी विनय उर्फ सोनू अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहनकर मौके पर अपनी स्कूटी से पहुंचा तथा मनोज नागर पर अवैध देसी कट्टे से 3 फायर किए जो फरियादी के पेट में तथा हाथ पर लगे ,भीड़ इकट्ठा होने से मौके पर अफरा तफरी मची जिससे अन्य आरोपी शुभम खेडकर फायर नहीं कर पाया इस प्रकार घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए जिन्हें गिरफ्तार किया गया । जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त वाहनों तथा प्रकऱण से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करने हेतु आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी –
- सोनू उर्फ विनय सिंह राठौर उम्र 35 साल निवासी रामकृष्णबाग कालोनी खजराना इंदौर
- युवराज सोनगरा उर्फ राज बच्चा उम्र 22 साल नि. वैभव लक्ष्मीनगर खजराना इन्दौर
- शुभम खेड़कर उम्र 31 वर्ष नि. अहिल्या माता कालोनी रानी सती गेट तुकोगंज इन्दौर
- अरविन्द परमार उम्र 28 साल नि.वैभव लक्ष्मीनगर खजराना इन्दौर
जप्त मश्रुका – एक अवैध देशी कट्टा , एक अवैध देशी पिस्टल तथा 03 जिन्दा राउण्ड तथा अपराध में प्रयुक्त गोल्डन ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटर।
सराहनीय भूमिका
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूड़िया तारेश कुमार सोनी तथा उनकी टीम उप निरीक्षक संजय बिश्नोई, उप निरीक्षक शैलेन्द्र ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक प्रवेश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रणित भदौरिया, अजय प्रजापति ,रविंद्र कुशवाह, नीरज रघुवंशी, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आनंद जाट, हेमराज, आकाश, रामकुमार तथा साइबर सेल जॉन 2 से आरक्षक प्रवीण तथा विनीत की अहम भूमिका रही ।
