मध्यप्रदेश व इंदौर पुलिस का बढ़ा गौरव व मान।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

★ मध्यप्रदेश के वैज्ञानिक अधिकारी श्री अविनाश चंद दिनों पुरी को फोरेंसिक साइंस की सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला, वर्ष 2025 का केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक ।

इंदौर – देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों व पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रोत्साहन करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा, ऐसे योग्य अधिकारियों/कर्मचारियों का चयन कर, प्रतिवर्ष केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक प्रदाय किये जाते हैं।

इसी के तहत मध्य प्रदेश पुलिस के अंतर्गत आर.एफ. एस.एल. राऊ इंदौर में पदस्थ वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री अविनाश चंद पुरी को पुलिस अनुसंधान के फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2025 प्रदाय किया गया है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री अविनाश पुरी वर्तमान में आर.एफ. एस.एल. राऊ इंदौर में पदस्थ है, जिनके द्वारा पुलिस प्रकरणों के अनुसंधान में विभिन्न फोरेंसिक जांचों, डीएनए परीक्षण आदि में सराहनीय योगदान देकर कई गंभीर प्रकरणों में अपराधियों को सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इसी अभिन्न सेवाओं के लिए ये पदक प्राप्त हुआ है, इससे मध्यप्रदेश और इंदौर पुलिस को गौरवान्वित किया है।

- Advertisement -

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों उन्हे बधाई देकर, आगे भविष्य में भी वो ऐसे ही अपना व पुलिस परिवार का नाम रोशन करें, शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version