नर्मदा परिक्रमा यात्रियों से भरी बस पलटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

1 की मौत,30 घायल ,कई गंभीर

आस्था का सफर मातम में बदला

धार जिले के #बोकराटाखेतिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर स्लीपर बस #MP46ZP7986) अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा खेतिया अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बस ओंकारेश्वर से बड़वानी होते हुए बोकराटा-खेतिया मार्ग से महाराष्ट्र के प्रकाश की ओर जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम #बायगौर के पास यह हादसा हुआ। घटना स्थल पहाड़ी और घुमावदार मार्ग पर होने से बचाव कार्य में दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस को सीधा करने में मदद की। पानसेमल से क्रेन भी मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

अभी तक मौतों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और नर्मदा तट की श्रद्धा की राह पर मातम छा गया।

Exit mobile version