मकान नहीं बेचा तो जान से मार दूंगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

णगंगा इलाके में एक महिला को उसके ही बेटा-बहू ने धमकाते हुए मारपीट की। पुलिस के मुताबिक चंद्रकांता बामनिया की शिकायत पर पुलिस ने विजय उर्फ सचिन और नम्रता निवासी गोपाल नगर, रतलाम के खिलाफ कायमी की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जो कि रतलाम में रहता है वह बहू के साथ आया और मकान बेचने के लिए कहने लगा। महिला ने मकान बेचने से मना किया तो उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए धमकी दी कि अगर मकान नहीं बेचा तो जान से मार दूंगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version