इंदौर में बदमाश ने दुकानदार से मारपीट की, केस दर्ज:पार्टी करने के लिए 10 हजार रुपए मांगे; कहा- हफ्ता वसूली तो लगेगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। वह उससे 10 हजार रुपए पार्टी करने के लिए मांग रहा था। मना करने पर बदमाश ने कहा कि हफ्ता वसूली तो लगेगी। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक घटना लालबाग सेठी नगर की है। अकरम पिता अजीम कुरैशी निवासी जूना रिसाला की शिकायत पर आसिफ अब्बासी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर बैठे थे, तभी बदमाश आसिफ वहां शराब पीकर आया और कहने लगा कि मुझे पार्टी के लिए 10 हजार रुपए दो। इस पर मैंने उसे मना किया तो वह कहने लगा कि हफ्ता वसूली तो लगेगी और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा। इस पर दुकानदार ने उसे गाली देने से मना किया तो बदमाश ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद दुकानदार ने थाने में बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version