भांजे ने चुराए थे आभूषण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में हुई आभूषण चोरी में पुलिस ने आरोपित भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दीपा परमार निवासी शांति नगर ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर भाई के घर गांधीनगर गई थी। 10 अगस्त को लौटी तो दरवाजा टूटा था। अंदर अलमारी में रखे आभूषण नहीं थे। पति को सूचना दी। 15 अगस्त को थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक पता चला कि फरियादी के घर एक युवक आता है। इसके बाद आरोपित गोविंद मालवीय निवासी धार को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version