पहले युवती से किया दुष्कर्म फिर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव, मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पहले युवती से किया दुष्कर्म फिर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव, मामला दर्ज
खजराना थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह केयर टेकर का काम करती है।
इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह केयर टेकर का काम करती है।
खुद को टेलीपरफॉरमेंस कंपनी का कर्मचारी बताया
करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी पहचान अर्पित पुत्र संजय भलराय निवासी खजराना से सोशल मीडिया पर हुई थी। अर्पित ने खुद को टेलीपरफॉरमेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपित ने कई बार संबंध बनाए।
वीडियो वायरल करने की धमकी दी
कुछ समय बाद जब अर्पित से शादी का कहा तो कहने लगा कि शादी तभी होगी जब वह ईसाई धर्म अपनाएगी। मना करने पर उसने धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने हिंदू संगठन से जुड़े लोगों से मदद ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version