बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए, इंदौर ट्रैफिक पुलिस कर रही है हरसंभव प्रयास।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हेल्पलाइन पर कल प्राप्त हुई 13 शिकायतें, जिनमे से 11 का तत्समय ही कर दिया निराकरण।
● अब तक 947 शिकायतें, 929 का निराकरण।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

उक्त हेल्पलाइन पर कल 16.11.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 13 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 11 का त्वरित निराकरण कर दिया। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

  1. वाहन चालकों द्वारा लेन अनुशासन का पालन न करने के सबंध में।
  2. हॉस्पिटल/शोरूम के बाहर खड़े वाहनों से यातायात बाधित होना।
  3. ऑटो-ई रिक्शा के बीच सड़क पर गाड़ी रोककर यातायात बाधित की समस्या
  4. रेड लाइट का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही के सम्बंध में। उक्त 13 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर त्वरित कार्यवाही कर 11 का समाधान किया गया। शेष 02 में भी कार्यवाही की जा रही हैं।

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक में कुल 947 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 929 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 14 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है। पूर्व लंबित 2 शिकायतों का भी निराकरण किया गया

- Advertisement -
   आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।
Exit mobile version