इंदौर खंडवा रोड पर रविवार काे एक हादसे में महिला की मौत हो गई। वह अपने परिचित के साथ प्लॉट देखने गई थी। वापस आते समय उनकी बाइक को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक ट्रक जब्त कर लिया गया है। वहीं ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
सिमरोल पुलिस के मुताबिक घटना इलाके की है। यहां पर सड़क हादसे में संगीता(45)पति राजेश परमार निवासी कुमावत कॉलोनी जूनी इंदौर की मौत हो गई। जबकि उनके परिचित महेश घायल हुए है। परिवार ने बताया कि दोनों रविवार को सिमरोल इलाके में प्लॉट देखने आए थे। यहीं से वह बाइक से वापस इंदौर की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान मौके पर ही संगीता की मौत हो गई। जबकि महेश इस हादसे में घायल हुआ है। संगीता के पति मैकेनिक का काम करते हैं। परिवार में एक बेटी है। महेश उनके पड़ोसी हैं जो मेडिकल का संचालन करते हैं। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
