बारातियों को एक्टिवा सवार और उसके दोस्तों ने पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नंदबाग कॉलोनी में निकल रही बारात पर एक्टिवा सवार युवक और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना बाणगंगा पुलिस ने 47 वर्षीय श्यामलाल बनाफर निवासी भगतसिंह नगर की शिकायत पर राघवेंद्र सेन और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि रविवार को हम बारात लेकर जा रहे थे। बाराती सड़क पर डांस कर रहे थे। तभी एक एक्टिवा सवार युवक आया और डांस करने वालों को रोककर हाथापाई करने लगा। इस पर हमारे साथी विशाल ने समझाने की कोशिश की तो वह बारातियों के साथ विवाद करने लगा। आरोपी राघवेंद्र ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और मेरे साथ व विशाल को डंडे से मारा। साथ ही बाराती रोहित को किसी नुकीली चीज से मारा। अन्य लोगों ने आकर बीचबचाव किया।

Exit mobile version