इन दिनों देशभर के कई इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों की धरपकड़ जारी है और पिछले दिनों भोपाल से भी दिल्ली पुलिस ने सीए की तैयारी कर रहे एक युवक सहित अन्य को दबोचा था… इस बीच अब खबर है कि पुलिस एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया… उसके हाथ 300 किलो आरडीएक्स के साथ एके-56 और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल भी लगी… यह कार्रवाई हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की… यहां के धौज में एक डॉक्टर के घर से उक्त सामग्री बरामद हुई… साथ ही इसके कमरे से 14 बैग, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल व अन्य संदिग्ध सामग्री मिली… जम्मू-कश्मीर की 5 टीमों द्वारा की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कम्प मच गया… दूसरी ओर यह भी हैरान करने वाली बड़ी बात यह है कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त जिन्हें भी दबोचा जा रहा है उनमें सीए-डॉक्टर से लेकर अन्य खासे पढ़े-लिखे लोग भी शामिल हैं..!
अरंडी के बीज से रासायनिक जहर बनाने की साजिश
यह भी बता दें कि कल ही गुजरात एटीएस ने भी अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को हथियार सप्लाय करने के दौरान दबोचा था… इस दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि इन तीनों में से एक 36 वर्षीय सैयद अहमद मोहिउद्दीनन रिसिन नामक अत्यंत घातक रासायनिक जहर बनाने की योजना पर काम कर रहा था… इस जहर को तैयार करने के लिए उसने अरंडी के बीजों के प्रसंस्करण से बचे अपशिष्ट पदार्थ का इस्तेमाल भी किया..!
