फैक्ट्री में घुसे चोर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा स्थित एक फैक्ट्री में चोरी हो गई। विशाल माहेश्वरी की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज किया है। विशाल ने बताया कि उनकी एमपी केमिकल्स एंड वाटरप्रूफिंग कंपनी है। उनके चौकीदार की बेटी ने पिता के मोबाइल पर कॉल कर ताले टूटे होने की जानकारी दी। कंपनी में आकर देखा तो तिजोरी से 35 हजार रूपए गायब मिले। वही 20 चांदी के सिक्के, कटोरी और जरूरी डॉक्यूमेंट भी नही थे। बाद में उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को आसपास के फुटेज मिले है। जिसमें चोर फैक्ट्री में आते जाते दिखे है।

Exit mobile version