
भंवरकुआ में तीन मंजिला मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक विजय व्यास की प्रियांशी कम्युनिकेशन के नाम तीन मंजिला शॉप है। यहां पर छत के रास्ते चोरों ने शेड निकालकर चोरी की वारदात की। बुधवार सुबह जब विजय व्यास यहां पहुंचे तो गल्ले का लॉक टूटा मिला। जिसमें 20 हजार नकदी और दुकान से एक नया आईफोन मोबाइल गायब मिला। इसके साथ की कुछ इलेक्ट्रानिक गेजेट्स नही थे। पुलिस अब पूरे मामले में जांच कर रही है। वहीं एरोड्रम में भी चोरों ने दशरथ ढोकसे के यहां चोरी की वारदात की। दशरथ के मुताबिक पड़ोसी के घर के रास्ते चोर उनके यहां घुसे और अलमारी से 25 हजार रूपए निकालकर ले गए। दशरथ चौकीदारी का काम करता है।
