प्रेम विवाह करने वाली महिला ने किया सुसाइड:पति पर मारपीट का आरोप; परिवार को फोन कर कहा था- आपकी बेटी ठीक नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर के बाणगंगा में रहने वाली एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसने दूसरी शादी की थी। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को एमवाय भेजा है।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना भागीरथपुरा चौकी की है। कोमल(26) पति महेन्द्र ठाकुर निवासी भागीरथपुरा ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। रात में कोमल का भाई साहिल भागीरथपुरा चौकी पर पहुंचा था और घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने बताया कि महेन्द्र का शनिवार रात कोमल की भाभी के पास फोन आया। उसने बताया कि कोमल की तबीयत खराब है। जब तक वह घर पहुंचे तो महेन्द्र उसे फंदे से उतार चुका था।
अस्पताल में काम के दौरान हुई पहचान
महेन्द्र और कोमल एलआईजी चौराहे के पास बने एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। यहीं दोनों की पहचान हुई थी। दो साल पहले उन्होंने लव मेरिज कर ली। दोनों की 8 माह की बेटी है। परिवार के लोगों ने बताया कि कोमल पहले से शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां मायके में भाई भाभी के साथ रहती है।
दूसरे पिता मारपीट करते है इसलिए नही जाते
कोमल के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि महेन्द्र उसकी पत्नी के साथ मारपीट करता था। काेमल की दोनों बच्चियां भी पहले महेन्द्र के घर रहने चली गई थी। लेकिन वह यहां से वापस आ जाती थी। उनका कहना था कि दूसरे पिता मां के साथ मारपीट करते है उन्हें चिल्लाते है। इसलिए वह यहां नही रहना चाहती। पुलिस ने कोमल का कमरा सील किया है। अभी मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है।

Exit mobile version