पुलिस थाना बाणगंगा के प्रकण में फरार आरोपी अनवर कादरी की गिरफ्‌तारी हेतु पुलिस उपायुक्त नगरीय ज़ोन-03 इंदौर द्वारा की गई, 10 हजार रूपये के नगद ईनाम की उद्‌घोषणा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर- पुलिस थाना बाणगंगा के प्रकरण का आरोपी अनवर कादरी जो लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए, पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस उपायुक्त, जोन-03 नगरीय इन्दौर श्री हंसराज सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये सूचना देने वाले एवं गिरफ्तार करवाने में सहयोग करने वाले के लिए 10 हजार रूपयें के नगद ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है।

थाना बाणगंगा जोन-03 नगरीय पुलिस इन्दौर के अपराध क्रमांकः 800 / 2025 धारा 64, 64(2) (एम), 351(3) बीएनएस 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 में फरार आरोपी अनवर कादरी पिता मोहम्मद असलम कादरी निवासी 07 मदिना नगर हाल 109 भिश्ती मोहल्ला इन्दौर घटना दिनांक से आज दिनांक तक फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये गये हैं, किन्तु अभी तक उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी हैं।

अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उपायुक्त, जोन-03 नगरीय इन्दौर श्री हंसराज सिंह द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी अनवर कादरी की गिरफ्‌तारी हेतु 10 हजार रुपये के नगद ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है। कोई भी व्यक्ति ऐसी सूचना देगा, जिससे उक्त आरोपी की गिरफ्‌तारी सुनिश्चित हो सके या गिरफ्‌तारी करेगा या करवाएगा, उसे इसके लिए 10 हजार रूपयें की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -
       आरोपी की गिरफ्‌तारी की सूचना देने वाला सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी होने पर, पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय, पुलिस उपायुक्त, जोन-03 नगरीय इन्दौर का मान्य होगा।

Exit mobile version