पुलिस कर्मियों की सुविधा व पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु, मध्य प्रदेश पुलिस में हुई ई-एचआरएम की शुरुआत।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा पहली सर्विस रिकार्ड को डिजिटल कर, किया इस पोर्टल का शुभारंभ।

इंदौर- मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों/ कर्मचारियों के रिकार्ड के प्रबंधन को और आधुनिक व बेहतर बनाने के लिए, मध्यप्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ई-एचआरएम (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) प्रणाली की शुरुआत की है।
जिसके तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में भी इसके सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अति. पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में एक टीम गठित कर कार्य हेतु लगाया गया है। उक्त टीम द्वारा म.प्र. गृहमंत्रालय के प्रमुख सलाहकार श्री विनीत तिवारी जी एवं अति पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री सीमा अलावा के मार्गदर्शन में कर्मचारियों के रिकार्ड पुस्तिका व जानकारी को ई-एचआरएम पोर्टल पर डिजिटल अपलोड किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज इंदौर पुलिस द्वारा महिला आरक्षक 4101 पूजा राठौर की सेवा पुस्तिका को सफलतापूर्वक अपलोड करके किया गया, जो मध्यप्रदेश की पहली सर्विस बुक डिजिटल हुई।

ई-एचआरएम प्रणाली की शुरुआत से पुलिस विभाग को कई लाभ होंगे, जैसे कि:

  • कर्मचारियों की जानकारी का ऑनलाइन प्रबंधन
  • सेवा रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण
  • पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि
  • कार्यक्षमता में सुधार इस प्रणाली से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता में और भी सुधार होगा, कर्मचारियों की सेवा से जुड़ी सभी डिटेल्स प्रशिक्षण, प्रमोशन, ट्रांसफर, उनके अवकाश, विभिन्न जानकारी को आसानी से कभी भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा, जिससे विभाग के साथ कर्मचारियों के लिए भी ये लाभप्रद रहेगा।

- Advertisement -
Exit mobile version