पीथमपुर में दीवार गिरी, दो महीने की बच्ची की मौत:पिता घायल; बारिश के कारण हुआ हादसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


पीथमपुर में बुधवार शम एक दर्दनाक हादसा हुआ। तीन मंजिला मकान की निर्माणाधीन दीवार बारिश के कारण गिर गई। इस हादसे में दो माह की बच्ची साक्षी की मौत हो गई और उसके पिता दशरथ ठाकुर घायल हो गए।
घटना शाम 4 बजे की है। साक्षी अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। तभी तीसरी मंजिल पर बन रही दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने से बच्ची के सीने पर चोट लगी।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता दशरथ को सिर में चोट आई, जिनका पीथमपुर के प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
जांच अधिकारी रूप राव ने बताया कि घटना तारपुरा गांवं की हे डाक बंगला उप स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बच्ची की मां दुर्गा ने बताया कि उनका और पड़ोसी का दीवार एक ही है। पड़ोसी के यहां मकान का काम चल रहा हे हम अपने कमरे में थे तभी छत पर नवनिर्मित दिवाल सीमेंट की चादर पर दीवार गिरी और कुछ हिस्सा उन पर आ गिरा।

Exit mobile version