नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों पर इंदौर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

19 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर, किया ₹ 95000 का जुर्माना ।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

इसी अनुक्रम में कल दिनांक 04 नवंबर की सुबह से आज 05 नवंबर की सुबह तक नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 19 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 95000 रुपये का समन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया । साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

- Advertisement -
Exit mobile version