देर रात तक भी काम करने के बाद आयुक्त अपनी टीम के साथ शहर की सफाई के साथ , इंदौर के विकास में निगम कितना अच्छा काम कर सकती है। इसको लेकर भी लगातार काम करते रहते है।
शिवम वर्मा ने आज सुबह गंगवाल बस स्टैंड से दरगाह चौराहा तक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ सुबह-सुबह पहुंचकर यह दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमी पाई गई है इसको लेकर निगम कमिश्नर ने सुधार के निर्देश दिए है।
