आसाराम बापू 12 साल बाद इंदौर के आश्रम(Asaram Bapu Indore Ashram) में लौट आया है। उसे राजस्थान हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप है और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वह अब इंदौर के आश्रम में रहेगा और स्वास्थ्य लाभ लेगा।
इंदौर के आश्रम से ही दुष्कर्म के केस में हुई थी गिरफ्तारी।
मंगलवार रात 10 बजे आश्रम में पहुंचा आसाराम का काफिला।
अनुयायियों से सामूहिक रूप से मिलने की कोई योजना नहीं।
उपचार के लिए जमानत पर जेल से बाहर आया आसाराम मंगलवार रात 10 बजे खंडवा रोड स्थित आश्रम पर पहुंचा। सड़क मार्ग से आसाराम के साथ उसके अनुयायियों का काफिला था। उसके आने की सूचना के चलते सुबह से आश्रम पर तैयारी शुरू हो गई थी। हालांकि इस संबंध में आश्रम से जुड़े सदस्य कुछ भी कहने से इन्कार करते रहे। 12 साल पहले आसाराम को इंदौर स्थित इसी आश्रम से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रात में आसाराम के काफिले ने सीधे आश्रम के भीतर प्रवेश किया।
अनुयायियों से सामूहिक रूप से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं
इस दौरान आश्रम में अन्य लोगों की आवाजाही बंद थी। आश्रम से मिली जानकारी के मुताबिक वह अगले कुछ दिन यहां स्वास्थ्य लाभ लेगा। इस दौरान अनुयायियों से सामूहिक रूप से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।
14 जनवरी को मिली थी अंतरिम जमानत
वह गोधरा से सड़क मार्ग से इंदौर आश्रम पहुंचा है। 12 साल पहले दुष्कर्म के आरोप में इंदौर से आसाराम की गिरफ्तारी हुई थी। राजस्थान हाई कोर्ट से 14 जनवरी को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आसाराम इंदौर आया है। दुष्कर्म के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
